Breaking News
Home / BREAKING NEWS / ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाहय निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाहय निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ : 29/01/2026 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का बाहय निरीक्षण किया।

कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया। लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से की जा रही मॉनिटिं्रग को चेक किया तथा आगंतुक रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी किए।

जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बल की तैनाती रहती है तथा मशीनें पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। चेकिंग के दौरान मान्यता प्राप्त प्रतिनिधियों ने की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp