Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – 23 जनवरी को पुलिस लाईन में आयोजित होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – 23 जनवरी को पुलिस लाईन में आयोजित होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल

बहराइच 21 जनवरी। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश दिवस-2026 एवं नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को सांय 06ः00 बजे से पुलिस लाइन प्रांगण में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। मॉक ड्रिल में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, राज्य आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, अग्निशमन एवं आपात सेवायें, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बन्धित विभागों/संस्थानों/संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि ब्लैक आउट के दौरान क्या करें और क्या न करें के सम्बन्ध में जारी की गई एडवाईज़री के माध्यम से आमजन को सुझाव दिया गया है कि एअर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक अपने सुरक्षित स्थान पर शरण लें, अफवाहों से बचे और प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करें, नागरिक सुरक्षा स्वंयसेवको व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें, घबरायें नहीं। बच्चों एवं पूरे परिवार को जागरूक करें, मोबाईल या रेडियों पर सरकारी एलर्ट सूनें, सुरक्षित शरण स्थल एवं बंकर की जानकारी रखें, शरण स्थल तक जल्दी से पहुँचने का रास्ता पहले से तय करें, जरूरी वस्तुएँ तैयार रखें तथा कम तीन दिन के लिए पीने के पानी की व्यवस्था रखें।

इसी प्रकार सुखा भोजन (बिस्किट ड्राई फूड आदि) के साथ-साथ अपने साथ प्राथमिक चिकित्सा कीट, टार्च एवं एक्सट्रा सेल रखें, जरूरी दस्तावेज जैसे आईडी, मेडिकल रिपोर्ट आदि सुरक्षित रखें, खिड़कियों पर मोटे पर्दे, काले कागज लगायें, हवाई हमले के बाद बाहर तभी निकलें जब सरकारी निर्देश मिले, संदिग्ध वस्तु या बम दिखें तो छूये नही पुलिस को सूचित करें, यदि रोड पर हों तो वाहन किनारे खड़ी कर वाहन की लाईट आफ कर दें, समय समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों/निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें तथा बिल्कुल घबरायें नहीं बल्कि टैफिक नियमों और आपदा प्रबन्धन कर्मियों/पुलिस के निर्देशों का पालन करते रहें।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply