रिपोर्ट आशीष सिंह

अहमदपुर, जनपद बाराबंकी के अहमदपुर में राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शनिवार को अहमदपुर टोल प्लाजा और चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत कार्यक्रम की समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार, भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 12 जनवरी को सुबह 11 बजे बाराबंकी पहुंचेंगे। यह उनका बाराबंकी में पहला आगमन होगा। दरियाबाद के विधायक और राज्यमंत्री सतीश शर्मा उनके स्वागत की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हैं।
राज्यमंत्री सतीश शर्मा उनके स्वागत की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हैं।
मंत्री सतीश शर्मा ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रामसनेही घाट को अयोध्या का प्रवेश द्वार माना जाता है। चूंकि प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या जा रहे हैं और पहली बार बाराबंकी आ रहे हैं, इसलिए अहमदपुर चौराहे पर उनका स्वागत करना सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जोरदार और उत्साहवर्धक स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री आशीष सिंह, डॉ तेज कुमार शुक्ला, राजकुमार यादव, संतोष शुक्ल, रवि सिंह, रामभोला सिंह,मुन्ना बाबा, ज्ञान शुक्ला, राम सहारे रावत, पुष्पेंद्र, कालुवीर बाबा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel