Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / निर्माणाधीन साइबर थाना का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

निर्माणाधीन साइबर थाना का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

  • रिपोर्ट कृष्णा गोपाल 

बहराइच 09 जनवरी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के साथ पुलिस लाईन परिसर में रू. 361.68 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन साईबर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण इकाई के सहायक अभियन्ता अशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 02 मंजिला प्रशासनिक भवन के साथ-साथ सी.सी. रोड, इण्टरलाकिंग रोड, ड्रेनेज, बाउण्ड्रीवाल, गेट, रेन हार्वेस्टिंग इत्यादि का निर्माण कराया जाना है।

सहायक अभियन्ता ने बताया कि परियोजना पूर्ण करने की तिथि 31 दिसम्बर 2026 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि सब स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो गया है तथा सुपर स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है। परियोजना को निर्धारित समय से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जायेगा। डीएम ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गति को बनाये रखते हुए पूर्णता तिथि को लक्ष्य न मानते हुए जल्द से जल्द परियोजना को पूर्ण करायें। डीएम ने कार्यदायी संस्था को यह भी निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को पूरा किया जाय।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply