Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – केशवापुर में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय पर ताला, लाखों खर्च फिर भी जनता वंचित
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – केशवापुर में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय पर ताला, लाखों खर्च फिर भी जनता वंचित

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

जनपद बहराइच के विकास खंड बलहा अंतर्गत ग्राम पंचायत केशवापुर में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय आयदिन ताला बंद रहने से ग्रामीणों को ग्राम स्तर पर सुविधा पंचायत भवन में नहीं मिल पाती। बताया जा रहा है कि इन सार्वजनिक सुविधाओं सहित पेंटिंग और संचालन पर सरकारी धन से लाखों रुपये खर्च किए गए हैं और अभी कुछ ही महीने बीते हैं, इसके बावजूद आम जनता को इनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्राप्त फोटो के अनुसार 05 जनवरी 2026 को दिन में 11 बजकर 34 मिनट पर पंचायत भवन में ताला बंद पाया गया, वहीं उसी दिन शाम 05 बजकर 13 मिनट पर सामुदायिक शौचालय भी बंद मिला, जबकि यह समय उपयोग के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन और शौचालय लगभग रोजाना बंद रहते हैं और कभी-कभार ही खोले जाते हैं। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंद ग्रामीणों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। सूत्र बताते है कि सचिव से मिलने के लिए ब्लॉक जाना पड़ता हैं।

दायित्व
खंड विकास अधिकारी का दायित्व है पंचायत भवन व शौचालय के संचालन की नियमित निगरानी करना, जबकि ग्राम सचिव की जिम्मेदारी है समय पर खुलवाना, रखरखाव कराना और उच्चाधिकारियों को सूचना देना।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply