Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 75 मरीजों का उपचार, मलेरिया की जांच भी हुई
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 75 मरीजों का उपचार, मलेरिया की जांच भी हुई

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

गूरा बरेला, हजरतपुर व म्याऊ में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बदायूं, 21/12/2025 मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत रविवार को विकास खण्ड म्याऊ के अन्तर्गत विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। गूरा बरेला, हजरतपुर और म्याऊ केंद्रों पर आयोजित मेलों में कुल 80मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया जिसमे सर्दी जुकाम के मरीजो को दवाईयाँ वितरण की गयी ।

 

गूरा बरेला में एएनएम अर्चना दुर्वेश कुमार व सन्जीव मौजूद रहे। हजरतपुर में डॉक्टर पवन कुमार, संजय कुमार (फार्मासिस्ट), अरविंद कुमार सिंह, सोरन सिंह ने अपनी सेवाएं दीं।

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊ पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर राजकुमार डॉक्टर खदीजा खातून होशियार मियां, आनंद कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा मरीजो को देखकर दवाईयाँ वितरण की गयी ।

इस दौरान बुखार से पीड़ित 7 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। सभी केंद्रों पर मरीजों को जरूरी परामर्श और दवाइयां वितरण की गईं।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp