रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 13.12.2025 को राजकीय मेडिकल कालेज,बदायूँ के एनाटमी विभाग में डा0 आदर्श जौहरी, आयु 66 वर्ष पुत्री ज्वाला शंकर जौहरी, निवासी जे,एस.मेमारियल आदर्श पब्लिक स्कूल पटियाली साराय,जिला-बदायूँ ने देहदान का संकल्प लिया।
* एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 मुकत्याज हुसैन एवं श्री प्रमोद कुमार, लैब टेक्नीशियन /बॉडी इन्जेक्टर द्वारा पंजीकरण कराया गया साथ ही संकल्प पत्र भी भराया गया और उनको देहदान के बारे में जानकारी दी।
* प्रधानाचार्य डा0 अरूण कुमार के निर्देशानुसार उप-प्रधानाचार्य डा0 नेहा सिंह द्वारा देहदानी डा0 आदर्श जौहरी को देहदान के संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया औार उन्होंने कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे महान कार्य से भावी चिकित्सकों को सीखने का अवसर प्राप्त होता है।
* सभी उपस्थित चिकित्सकों ने डा0 आदर्श जौहरी को इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की और समाज को देहदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
* इस अवसर पर डा0 एस0के0 मिश्रा,अचार्य, डा0 मनीष कुमार विभागाध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री विभाग, डा0 सुचेता यादव विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग, डा0 अर्जित गंगवार सहायक आचार्य, एनाटमी विभाग ,डा0 पारूल सक्सेना सहायक आचार्य एनाटमी विभाग एवं पुष्पेन्द्र पाल, टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता, राकेश पाल आदि उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel