Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, लूट की वारदात में शामिल आरोपी घायल, दूसरा फरार
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, लूट की वारदात में शामिल आरोपी घायल, दूसरा फरार

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र के रायबोझा के निकट लुट की घटना हुई जिसमें पुरानी बाजार बाबागंज निवासी समीम की मोटरसाइकिल व 5100 रुपये की लूट की घटना 8 दिसंबर 2025 को घटित हुई थी, जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। 13 व 14 दिसंबर की रात्रि को कोतवाली नानपारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी नेपाल की ओर निकलने वाले हैं, जिस पर पुलिस टीम इंस्पेक्टर के नेतृत्व में हाड़ा बसेहरी नहर के पास पुलिया के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई जबकि दूसरा मौके से फरार होने में सफल रहा। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान श्रावस्ती निवासी दीपक कश्यप के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा फरार आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp