Breaking News
Home / BREAKING NEWS / 14 दिसम्बर को आयोजित होगा पल्स पोलियो अभियान
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

14 दिसम्बर को आयोजित होगा पल्स पोलियो अभियान

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

बदायूँ : 12 /12/2025 सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएनआईडी पल्स पोलियो अभियान 14 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया जायेगा, जिसमें 0-5 वर्ष तक के बच्चों को 02 बूंद पोलियो की ड्राप पिलायी जायेगी। जिसके अंतर्गत जनजागरुकता हेतु एक रैली का शुभारम्भ 12 दिसम्बर 2025 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं से सदर विधायक महेशचन्द गुप्ता एवं मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉ0 रामेश्वर मिश्रा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

रैली में स्कूली बच्चों, अध्यापक द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से भगवान परशुराम चौक, रोड़वेज, पुलिस लाइन, वन विभाग से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत 14 दिसम्बर 2025 को बूथ गतिविधियां, 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक हाउस टू हाउस गतिविधियां, दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को बी टीम एक्टिविटी सम्पादित की जायेगी। रैली में राजकीय इण्टर कालेज, हाफिज सिद्दकी इस्लामियॉ इण्टर कालेज, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इण्टर कालेज आदि के छात्र एवं अध्यापक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एस.एम.ओ. डब्ल्यू एचओ, यूनीसेफ कोर्डिनेटर, डी.एच.ई.आई.ओ., अर्बन कोर्डिनेटर आदि उपस्थित रहे।

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रा० स्वा० केन्द्र म्याऊ पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमे प्रभारी चिकि त्साधिकारी के अलावा ब्रजेश राठौर मु० रिहान आनन्द यादव रवि सक्सेना सोनम गुप्ता व समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp