रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती

भानपुर/बस्ती। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रूधौली विधानसभा क्षेत्र के रामनगर में आयोजित भव्य पदयात्रा एवं रैली में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने एक बार फिर अपनी संगठन क्षमता, जनाधार और प्रभावशाली नेतृत्व का लोहा मनवा दिया। पदयात्रा और जनसभा में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़ और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि संजय प्रताप जायसवाल आज भी बस्ती जनपद में एक मजबूत राजनीतिक पहचान और जनस्वीकृति रखते हैं।
इस आयोजन में जिस तरह जनता का सैलाब उमड़ा, वह रूधौली विधानसभा के लिए अभूतपूर्व रहा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कप्तानगंज और महादेवा विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में रूधौली की पदयात्रा कहीं अधिक सशक्त, भव्य और आकर्षक रही। भीड़ का जो उत्साह देखा गया, वह संजय प्रताप जायसवाल की लोकप्रियता को और मजबूत करता है।
पदयात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण रहा 75 मीटर लंबा विशाल तिरंगा, जिसे देखकर उपस्थित लोग रोमांचित हो उठे। तिरंगे की शान और उत्साह के बीच पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखाई दिया। इसके साथ ही दो जेसीबी मशीनों का आकर्षक संचालन भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा, जिसने पदयात्रा के भव्य स्वरूप में चार चांद लगा दिए।
भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित 309 रूधौली विधानसभा की इस भव्य पदयात्रा “यूनिटी मार्च” में क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और सम्मानित अतिथि शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में विजय लक्ष्मी गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, गौ सेवा उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, तथा स्वयं पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की मौजूदगी ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयाँ प्रदान कीं।
इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुखगण यशकांत सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, अनूप चौधरी, अभिषेक कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया।
पदयात्रा का शुभारंभ मोहम्मद नगर, संतकबीरनगर स्थित शंकर दास इंटर कॉलेज से किया गया। हजारों की भीड़ के साथ यह विशाल पदयात्रा जब आगे बढ़ी, तो मार्ग में लोगों ने फूल-मालाओं और जयकारों से स्वागत कर उत्साह बढ़ाया।
अंत में पदयात्रा रामनगर ब्लॉक सभागार में आयोजित जनसभा स्थल पर पहुँची, जहाँ मंच के सामने जनसागर उमड़ पड़ा।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रत्यूष विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता भोलू सिंह, अशोक मिश्रा, अनंत सिंह, आशा सिंह, हरीश सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मंच पर मौजूद रहे।
पदयात्रा के दौरान जिस प्रकार हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, उसने साफ दिखा दिया कि संजय प्रताप जायसवाल की लोकप्रियता आज भी क्षेत्र में बेहद मजबूत है। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि आयोजन की भीड़ यह संदेश देती है कि संजय प्रताप जायसवाल बस्ती क्षेत्र के लोगों के दिलों में बसते हैं।
सड़क के दोनों ओर लगी जनता, युवाओं में उत्साह, महिलाओं की भागीदारी और कार्यकर्ताओं का जोश इन सबने मिलकर पदयात्रा को एक ऐतिहासिक रूप प्रदान किया।
इस पूरे आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई कार्यक्रम संयोजक संजय प्रताप जायसवाल ने, जिन्होंने अपनी कार्यकुशलता, बेहतर प्रबंधन और जनसंपर्क क्षमता के बल पर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाया। स्वयं उपस्थित होकर वे लगातार कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते रहे और प्रत्येक चरण की निगरानी की।
उनकी सक्रियता और समर्पण ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह न केवल संगठन के बीच, बल्कि जनता के दिलों में भी एक मजबूत स्थान रखते हैं।
पदयात्रा में युवा, महिलाएँ, वरिष्ठ नागरिक और दूर-दराज़ के ग्रामीण सभी बड़ी संख्या में शामिल हुए। हर वर्ग के लोगों ने यह संदेश दिया कि सरदार पटेल की विचारधारा राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और अखंडता आज भी समाज को जोड़ने की शक्ति रखती है।
कार्यक्रम की सफलता ने भाजपा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की है और आने वाले राजनीतिक सत्र में यह आयोजन एक प्रमुख चर्चा के रूप में देखा जा रहा है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel