रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
नानपारा में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, कोतवाली क्षेत्र के परसा अगैय्या में बीती शनिवार को युवक की पत्नी लगभग 29 वर्षीय बिट्टन की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी, परिजनों के अनुसार पत्नी की मौत के बाद लगभग 30 वर्षीय पप्पू घर से रोते हुए निकल गया था, रविवार दोपहर पप्पू का शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर लटका मिला, मृतक की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व नेपाल सीमा स्थित गांव में हुई थी, पत्नी-पति की लगातार हुई मौतों को लेकर गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी के वियोग में युवक ने आत्महत्या कर ली होगी। इनके दो बेटियां है जिनकी उम्र एक की तीन वर्ष एक की पांच वर्ष बताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की दोनो पहलुओं से जांच जारी है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
