Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – नवाबगंज मोड़ निकट ट्रक और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नवाबगंज मोड़ निकट ट्रक और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र के नवाबगंज मोड़ निकट गुरुवार शाम लगभग छह बजे ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया गया कि ट्रक में सफेद बालू लदा हुआ था। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल को मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) बहराइच रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान दिनेश गौतम (25) पुत्र गुरु प्रसाद निवासी गौरा धनौली थाना मटेरा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक का नाम कृष्णा दत्त पुत्र पिंटू निवासी गौरा धनौली थाना मटेरा बताया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply