Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सदर विधायक ने किया किसान मेले एवं वृहद कृषक गोष्ठी का उद्घाटन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सदर विधायक ने किया किसान मेले एवं वृहद कृषक गोष्ठी का उद्घाटन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों की खेती करें किसान

बदायूँ : 26/09/2025 सहकारी गन्ना विकास समिति बदायूँ के प्रांगण में समिति स्तरीय सर्वे सट्टा मेले एवं वृहद कृषक गोष्ठी का उदघाटन सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया।

मुख्य अतिथि सदर विधायक ने कृषकों से गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों की खेती करने एवं मेले में अपनी सभी समस्याओं के निराकरण कराने की सलाह दी। मेले में विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इफ्को संस्था द्वारा कीटनाशक रसायन एवं सूक्ष्म तत्व छिड़काव के लिए ड्रोन का भी प्रदर्शन किया गया।

जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने गन्ना कृषकों के समक्ष विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की एवं सर्वे सट्टा मेले में सभी कृषकों से अपनी समस्याओं के निराकरण की अपील की। मेले में गन्ना समिति बदायूँ द्वारा स्टाल भी लगवाये गये जिसमें विभिन्न कीटनाशक, बायोफर्टिलाईजर, सिंगल बड से नर्सरी तैयार करने का मॉडल प्रस्तुत किया गया।

समिति सभापति वेद प्रकाश राठौर द्वारा समिति की भविष्य की योजनाओं जैसे खाद गोदाम का निर्माण, त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान आदि विषय पर अपने विचार रखे गये। मेले मे शेखूपुर चीनी मिल समिति के उपाध्यक्ष सोवरन लाल द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान चीनी मिल सत्र प्रारम्भ होने से पहले कराने की अपील की गई।

इस अवसर पर डा0 प्रदीप कुमार वर्मा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, राजीव कुमार सिंह सचिव गन्ना समिति बदायूँ व समस्त राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक एवं सम्बन्धित चीनी मिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp