Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / पंचायत सहायकों को मील का पत्थर साबित होगा यह प्रशिक्षण – राजेश सक्सेना   
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पंचायत सहायकों को मील का पत्थर साबित होगा यह प्रशिक्षण – राजेश सक्सेना   

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

 

बदायूं 26/09/2025 में पंचायत सहायकों / डाटा एंट्री ऑपरेटर कम अकाउंट का विभागीय चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ईश वंदना से राज्य प्रशिक्षक अशोक सिह तोमर द्वारा शुरू कराया गया ।

इस बैच में विकास खण्ड बिसौली एवं आ सफपुर के पंचायत सहायक प्रतिभाग कर रहे हैं । राज्य प्रशिक्षक अशोक तोमर जी ने सतत विकास लक्ष्य ,पंचायत विकास सूचकांक, सी आर एस , सी एस सी आदि पर विस्तृत चर्चा की । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने ग्राम पंचायत की समितियां , केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त, मातृभूमि योजना, पंचायत पुरस्कार, परिवार कल्याण कोष आदि विषयों पर जानकारी दी । मास्टर ट्रेनर सलमान जमीर ने ओ डी एफ 2 एल एस जी डी की 9 थींमों पर जानकारी दी । मास्टर ट्रेनर उर्मिला राठौर ने ग्राम सभा , ग्राम पंचायत, कोरम, बैठक, आदि पर विस्तार पूर्वक बताया । यह कार्यक्रम दातागंज रोड स्थित पटेल गार्डन बदायूं में आयोजित किया जा रहा है । यह प्रशिक्षण पंचायत सहायकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा । कार्यक्रम में विशेष सहयोग लव कुमार , विशाल चौहान, कुश पाठक, पंकज सिंह आदि का रहा ।विशेष सहयोग रूपेंद्र पटेल जी का रहा । इस मौके पर गौरव कुमार , अनुपम यादव , ओमपाल , रजनी, हरिओम बाबू ,ललित कुमार, खुशबू , तबस्सुम , संगीता , प्रीति, आरती, रचना , कनक वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply