रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच पहुंचे विश्व हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने इंडो नेपाल बॉर्डर बहराइच सहित प्रदेश और देश में घट रही हिंदुओं की जनसंख्या को लेकर चिंता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरे देश में सिर्फ एक वर्ग की बढ़ रही जनसंख्या पूरे देश के लिए खतरा का विषय है क्योंकि बड़े पैमाने पर बांग्लादेश और अन्य देशों से आ रहे घुसपैठिए देश के विभिन्न जनपदों में अपना ठिकाना बना चुके हैं जो देश के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं, सरकार और सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है, मंगलवार को जिला बहराइच के नानपारा के रुपईडीहा रोड स्थित बंधन मैरिज लॉन एक बैठक का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने संवाददाताओं को बताया कि आज बहराइच में जिला अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, महामंत्री राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा सहित महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा शर्मा, विमल, लक्ष्मी देवी सहित अन्य तहसील और ब्लॉक के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय विश्व हिंदू रक्षा दल से जोड़ा गया है, हमारे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नेपाल बॉर्डर के करीब बसे जनपद बहराइच में घट रही हिंदुओं की आबादी और बढ़ रही मुस्लिम आबादी की रिपोर्ट बनाकर प्रदेश अध्यक्ष को भेजेंगे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
