रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
नानपारा। श्री श्याम प्रभु एवं दादी रानी सती मंदिर में इस वर्ष भी भादो मेला बड़े धूमधाम से आयोजित होगा। मेला 22 एवं 23 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा। परंपरागत कलश यात्रा 22 अगस्त की सुबह 9 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी, जो स्टेशन रोड स्थित मंदिर से निकलकर डालमिया धर्मशाला और विश्वनाथ मंदिर तक जाकर पुनः मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। इसके उपरांत रात्रि 9 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
राम स्वरूप अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में दूर-दराज़ से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी से मार्गों की साफ-सफाई, पानी छिड़काव और चुने का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन समिति ने बताया कि आस्था और श्रद्धा के इस महापर्व को भक्तजनों की भागीदारी से सफल बनाया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका नानपारा रंग बहादुर सिंह ने बताया तैयारी पूरी है संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है व्यवस्थाएं सही रहेंगी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
