रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच – कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ताजपुर टेढ़ीया निवासी सलमान खान (35) की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
20-21 अगस्त की रात लगभग 2 बजे सलमान खान अपने सीएनजी ऑटो से नानपारा बाईपास पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी और आगे रोडवेज बस थी उसी दोनों के बीच टेम्पो आ गई। हादसे में सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई सरताज खान भी साथ रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव व परिजनों में शोक की लहर है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
