रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
नानपारा (बहराइच) | 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहराइच वन प्रभाग की नानपारा रेंज अंतर्गत भटेटा ग्राम में ‘शौर्य वन’ की स्थापना की गई। इस विशेष पहल का शुभारंभ भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट में कार्यरत नायक हरनाम सिंह एवं बलहा ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा और कृपाराम वर्मा जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा बहराइच ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुए ऑपरेशन सिन्दूर की वीरता को प्रतीकात्मक रूप से याद करते हुए ‘सिन्दूर’ के पौधे का रोपण किया। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप विकसित किया जा रहा शौर्य वन देश के वीर जवानों के साहस और बलिदान का प्रतीक है। यह हालिया ऑपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेना के जवानों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस को भी समर्पित है। जानकारी के अनुसार शौर्य वन में शीशम, सागवान, आम, सिरस, सहजन सहित सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह वन न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगा, बल्कि देशभक्ति की प्रेरणा भी देगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
