रिपोर्ट कमलेश कुमार

नानपारा (बहराइच)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राम नारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आजादी का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण, ध्वज प्रणाम और राष्ट्रगान के साथ हुई। तत्पश्चात मां सरस्वती की वंदना, पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन और अतिथि परिचय हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने अतिथियों का परिचय कराया। राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण विद्यालय के अध्यक्ष सुरेश दांत शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्त, कोषाध्यक्ष जसवंत कुमार मिश्र, सदस्य शिव कुमार गुप्त, सुरेंद्र प्रकाश मित्तल, डॉ. चंद्रसेन श्रीवास्तव, गोपाल टेकड़ीवाल, तीरथ राम साहू तथा आचार्य शिव कुमार मिश्र, बैकुंठ नाथ अवस्थी, हनुमान सिंह, दिव्या पांडे, रचना गुप्ता, रेनू शुक्ला समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विद्यालय के वंदना हाल में नगर के अभिभावक, माताएं-बहनें और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भैया-बहनों ने देशभक्ति गीत, लोकगीत, हिंदी अंग्रेजी एवं संस्कृत में भाषण, कविता और कैसेट गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता ने बच्चों को आशीर्वचन दिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्त ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel