Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – विकासखंड रिसिया : प्राथमिक विद्यालय नरसिंहडीहा में एमडीएम और साफ-सफाई में खुला नियमों का उल्लंघन, जिम्मेदार मौन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – विकासखंड रिसिया : प्राथमिक विद्यालय नरसिंहडीहा में एमडीएम और साफ-सफाई में खुला नियमों का उल्लंघन, जिम्मेदार मौन

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

विकासखंड रिसिया के प्राथमिक विद्यालय नरसिंहडीहा में सरकारी नियम और मानक धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विद्यालय परिसर में भारी जलभराव और कीचड़ ने बच्चों के लिए खतरा बढ़ा दिया है। शौचालय और मूत्रालय गंदगी से भरे पड़े हैं, जिससे स्वच्छता मानकों का स्पष्ट उल्लंघन हो रहा है। मध्याह्न भोजन योजना के तहत तय रोस्टर के अनुसार सोमवार को रोटी, सब्जी और फल अनिवार्य हैं, लेकिन इसके स्थान पर बच्चों को चावल और पानी-पानी जैसी सब्जी दी गई, जिसमें सिर्फ कुछ आलू के टुकड़े और मसालों का नाम मात्र स्वाद था। विद्यालय के प्रांगड़ में बने टैंक के अगल बगल गड्ढा हैं जिससे खतरा बना हैं।

मध्याह्न भोजन नियमावली 2015 के तहत बच्चों को पौष्टिक, संतुलित और मानक के अनुरूप भोजन देना अनिवार्य है, परंतु यहां मात्र खानापूर्ति हो रही है। छोटी-सी प्लेट में परोसा गया अधपका और पोषणहीन भोजन न केवल योजना का अपमान है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य से खुला खिलवाड़ भी है।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply