Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बस्ती – निर्माणाधीन छत ढहने से एक की मौत, दो गंभीर घायल 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बस्ती – निर्माणाधीन छत ढहने से एक की मौत, दो गंभीर घायल 

रिपोर्ट – राजकुमार पांडेय

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला गांव में रविवार रात निर्माणाधीन मकान की छत अचानक ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अजय पुत्र पूरन के मकान में छत ढलाई का काम चल रहा था कि अचानक छत भरभरा कर गिर गई, जिससे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना पर डीएम, एसपी, स्थानीय थाना, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply