Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के तजवापुर ब्लॉक अध्यक्ष बने विशाल पाठक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के तजवापुर ब्लॉक अध्यक्ष बने विशाल पाठक

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

देवीपाटन मंडल मंत्री की मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

संगठन व ब्राह्मण समाज के प्रति निष्ठा का मिला पुरुस्कार

ब्राह्मण समाज के लोगों ने जताया हर्ष


बहराइच। ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र के द्वारा जनपद बहराइच के चौखड़िया निवासी विशाल पाठक को ब्राह्मण वेलफेयर महासभा उत्तर प्रदेश का देवीपाटन मंडल मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त इन्हे बहराइच के तजवापुर ब्लॉक अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी प्रदान की गई है। वरिष्ठ युवा समाजसेवी विशाल पाठक की लगातार सामाजिक कार्यो मे सक्रियता, समाज के प्रति निष्ठा तथा रुचि को देखकर उन्हे दो दो पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्राह्मण वेलफेयर महासभा राष्ट्रीय स्तर का संपूर्ण भारत मे कार्य करने वाला गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है जो ब्राह्मण समाज के लोगो मे राष्ट्रवाद की भावना पैदा करना, सर्वांगीण विकास, नशामुक्ति, उत्थान एवं कल्याण आदि उद्देश्यों पर कार्य करता है। श्री पाठक को महासभा का देवीपाटन मंडल मंत्री सहित तजवापुर ब्लॉक अध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन के विनोद गिरि, जीतेन्द्र शर्मा, रमेश मिश्रा, कौशलेन्द्र पाण्डेय, धीरेन्द्र शर्मा, अशोक उपाध्याय, शुभम त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, नीरज मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, सजल मिश्रा, अमित त्रिपाठी, राजकुमार शर्मा, संतोष शुक्ला, आनंद भूषण मिश्रा, सूरज कुमार, नीर, कुलदीप आदि सहित क्षेत्रीय लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp