रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
नानपारा। धर्म जागरण समन्वय विभाग, नानपारा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्रा ने किया।
समारोह की शुरुआत धीरेन्द्र चंदेल द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से हुई, जिसके बाद बालिकाओं ने सुंदर स्वागत गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात डॉ. दिनेश चंद्र ने मुक्तक प्रस्तुत किया, जबकि आकांक्षा ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी सौहार्द्र एवं भाईचारे का संदेश देते हुए फूलों की होली खेली। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
समारोह के दौरान प्रमुख रूप से स्वामी नाथ (विभाग प्रचारक धर्म जागरण समन्वय गोण्डा+बहराइच विभाग), विनीता शर्मा (धर्म जागरण नगर संयोजिका), आनंद श्रीवास्तव (नगर कार्यवाह), आनंद मोहन (नगर प्रचारक), रेखा पाण्डेय भाजपा मंडल अध्यक्ष, अनिल पाण्डेय, धर्मेंद्र, अशोक, पंकज जायसवाल, मनोज गुप्ता, अतुल जायसवाल, विवेक श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया गया, जिससे यह आयोजन स्मरणीय और सफल बन गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
