रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच : संभल में नेजा मेले पर लगी रोक के वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे विवाद का असर अब बहराइच के मसूद गाजी दरगाह पर भी दिखाई देने लगा है।
बहराइच पहुंची महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि बहराइच दरगाह शरीफ पर एस आई टी जांच हो। वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समेत कई हिन्दू संगठनों ने दरगाह मेले पर आपत्ति जताई है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग संयोजक अवध प्रान्त दीपांशु श्रीवास्तव ‘दीपक’ ने वीडियो में बयान देते हुए प्रशासन से दरगाह मेला न लगाने की अपील की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि पूर्व में मौजूद बालार्क ऋषि का स्थान पुनः स्थापित किया जाए। वही विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह ‘अज्जू’ ने भी यही मांग करते हुए वीडियो बयान दिया।
हिंदू संगठनों ने इस मामले को लेकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। उनका कहना है कि जेठ माह में लगने वाले इस मेले को बंद किया जाए। इस मुद्दे को लेकर विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ समेत अन्य हिन्दू संगठन उतावले हो रहे है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस विवादित मामले पर क्या फैसला लेता है और क्या दरगाह मेले को लेकर कोई नई गाइडलाइन जारी की जाती है या नहीं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel