रिपोर्ट आशीष सिंह

थाना जैदपुर में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
जैदपुर,बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना जैदपुर में ईंद व नवरात्रि के त्यौहार के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनंद तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम आनंद तिवारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने त्यौहार को अच्छे से मनाए, कहीं किसी प्रकार का वाद विवाद न करें , जिस प्रकार से होली का त्यौहार बेहतर तरीके से संपन्न हुआ उसी प्रकार आगे के भी पर्व मिल जुलकर मनाए। हिंदू और मुस्लिम दोनों भाई सौहार्द बनाए रखें। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कहा कि प्रशासन का आप सभी लोग सहयोग करे, जुलूस निकलते वक्त यातायात प्रभावित न होने पाए, किसी भी प्रकार की मदद के लिए पुलिस से संपर्क करें। पुलिस प्रशासन आप सभी के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हैं।
इस अवसर पर पीस कमेटी के सदस्यगण, क्षेत्रीय प्रधानगण , थाना पुलिस स्टाफ सहित पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel