रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच जिले के नानपारा तहसील के हाड़ा बसहरी में 4 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित विराट श्री राम महायज्ञ और संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के पहले दिन हाड़ा बसहरी से काग भूसुंडी सरयू घाट तक कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें अयोध्या धाम से पधारे संत श्री सुधीर दास जी महाराज, आचार्य नंदलाल मिश्रा, श्री सुनील शास्त्री, श्री योगेश शास्त्री, श्री आशीष शास्त्री सहित अन्य संत महात्माओं ने आशीर्वाद दिया।
कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भक्तिमय वातावरण में शोभायात्रा का हिस्सा बने। यात्रा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसमें कस्बा इंचार्ज ओमप्रकाश बर्मा, सिपाही अजीत सिंह और विनय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे यात्रा सकुशल संपन्न हुई।
महायज्ञ के मुख्य यजमानों में अनंत राम तिवारी, राम विनायक शुक्ला, रामकृष्ण तिवारी, मैथिलीशरण तिवारी, बुद्धसागर शुक्ला, विनोद द्विवेदी, चंद्रमणि द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, निरंजन शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, दिवाकर द्विवेदी समेत अन्य भक्तों ने भाग लिया।
यह महायज्ञ भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें आगामी 9 दिनों तक श्रीराम और श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भक्ति का आनंद लिया जाएगा।
श्री राम महायज्ञ का महत्व जानिए कुछ शब्द में….
राम महायज्ञ का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यधिक है। यह यज्ञ भगवान श्रीराम की पूजा और उनके आदर्शों का पालन करने का एक साधन है। इससे भक्तों को शांति, सुख और आशीर्वाद प्राप्त होता है। महायज्ञ समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है, क्योंकि इसमें विभिन्न वर्ग के लोग एकत्र होकर सामूहिक रूप से भक्ति करते हैं। यह पापों के नाश और पुण्य की प्राप्ति का अवसर प्रदान करता है। श्रीराम के प्रति श्रद्धा और भक्ति की भावना को सशक्त बनाता है, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। यह यज्ञ भगवान श्रीराम की कृपा पाने का एक महापर्व है। CMD NEWS
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
