Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: लीलापारा ग्राम पंचायत में घटिया निर्माण कार्य, खर्च हुए सरकारी धन की जांच हो तो भ्रष्टाचार मिलेगा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: लीलापारा ग्राम पंचायत में घटिया निर्माण कार्य, खर्च हुए सरकारी धन की जांच हो तो भ्रष्टाचार मिलेगा

रिपोर्ट -विवेक श्रीवास्तव

बहराइच जिले के रिसिया विकास खंड के ग्राम पंचायत लीलापारा में निर्माण कार्यों में अनियमितता का मामला सामने है। इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है गुणवत्ताविहीन इंटरलॉकिंग ईंट और नालियों के ईंट पीले का प्रयोग किया गया। निर्माण में पीली ईंटों, घटिया मसाले और मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। नालियों की खुदाई के बिना ही निर्माण कार्य पूरा किया है। कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग , नाली निर्माण, रिबोर, नल मरम्मत, फागिंग, पंचायत भवन पर खर्च धन आदि कार्य और मनरेगा में कार्यों में अत्यधिक अनियमितता की गई है।

पंचायत भवन की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। भवन पर दिन के समय भी ताले लटके रहते हैं, और जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नदारद दिखाई देते हैं ग्राम पंचायत अधिकारी भी नदारद रहते हैं। ग्राम पंचायत में स्वक्षता व्यवस्था बदहाल हालत में हैं। कूड़ाघर आदि निर्माण जो साफ सफाई हेतु बने वह भी उपयोग विहीन ही रह गए और क्षतिग्रस्त भी हो रहे हैं।
ग्राम पंचायत लीलापारा में यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी यहां कई निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप लग चुके हैं लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा कार्यवाही न होने से भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp