Breaking News
Home / BREAKING NEWS / राष्ट्रीय आजीविक मिशन महत्वाकांक्षी योजना
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

राष्ट्रीय आजीविक मिशन महत्वाकांक्षी योजना

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

दातागंज विधायक ने म्याऊं में समूह की महिलाओं को शील्ड देकर किया, सम्मानित

दिव्य शक्ति संकुलन समिति का बार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न

बदायूँ 29/01/2025 विकास खण्ड म्याऊं के प्रांगण में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत दिव्य शक्ति सकुल बार्षिक . अधिवेशन कार्यक्रम स्वयं सहायता समूह की अंतर्गत, वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ऊर्फ बब्बू भैया को शाल उढाकर स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया ।

विकास खण्ड म्याऊं के प्रांगण में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत दिव्य शक्ति संकुल वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया । जिसमें दिव्य शक्ति प्रेरणा महिला संकुल समिति की आम सभा की भी बैठक काभी आयोजन हुआ।  बैठक में दिव्य शक्ति प्रेरणा महिला समूह के नवीन पदाधिकारी का चयन हुआ। दिव्य शक्ति प्रेरणा महिला की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने शील्ड देकर को सम्मानित किया। वहीं एनआरएलम के बारे में विस्तार पूर्वक महिलाओं को जानकारी एन आर एल एम के अधिकारियों ने दी। दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा कि हमारी सरकार, जो आप सभी ने बनाई है। वह महिलाओं के लिए सम्मान, सुरक्षा एवं रोजगार की चिंता करते हुए कार्य कर रही है। समूह के माध्यम से आप सभी को रोजगार देने का काम सरकार ने किया है। आप सभी ने समूह के मदद से कुछ कुछ ने रोजगार स्थापित करने का काम किया है। अब आप सभी ने जो रोजगार स्थापित किया है। उसके बाद अब किसी को किसी तरफ़ हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होती होगी। वहीं विधायक ने महिलाओं कोजानकारी देते हुए, कहा कि किसी तरह की कोई समस्या आए। तोआप लोग मुझे अवगत कराए, मैं तुरंत समस्या का समाधान करने का काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एन आर एल एम मे महिलाओ को बैक सखी विद्युत सखी ड्रोन दीदी जैसी योजनाए चलाकर महिलाओ को योजनाओं कोअपने पैरो पर खडे होने का काम कियाहैं। उन सभी योजनाओ का आप सभी लोग लाभ लें।  इस अवसर पर . पत्रकार नरेन्द्र सिंह पत्रकार कुलदीप सिंह पत्रकार रोहित मिश्रा . हेमन्त महाजन . हरि शरण शर्मा हरी शंकर मिश्रा गौरव सक्सेना आदि को एन आर ए ल एम . की तरफ से शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसरपर खण्ड विकास अधिकारी डॉक्टर मनीष कुमार वर्मा, राजीव सक्सेना जिला मिशन प्रबन्धक अरविन्द कुमारबी एम एम सलीम अहमद, बी एम एम किरन, बी एम एम आमिर अवनीश यादव प्रियंका शर्मा सन्जीव यादव ओम सर जीएवं धर्मेंद्र पाल सूर्यप्रताप एवं राजीव कुमार दुबे आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वी एम एम धर्मेन्द्र पाल के द्वारा किया गया साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp