Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का अमवा हुसैनपुर में हुआ आयोजन, बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का अमवा हुसैनपुर में हुआ आयोजन, बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

(बहराइच) – राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमवा हुसैनपुर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों को फाइलेरिया संक्रमण के प्रति जागरूक किया और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में 20 मरीजों की जांच की गई और उन्हें एमएमडीपी किट वितरित की गई, जिससे उनका उपचार संभव हो सके। फाइलेरिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने और संक्रमण से बचने के लिए यह पहल अहम साबित हो रही है।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह, फाइलेरिया सस्पेक्टर रत्नेश रत्नाकर, बीसीपीएम पंचम ऋषि, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमान शाहिद और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस अभियान को गांवों में और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सहयोग देने का संकल्प लिया।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp