Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे को लेकर किया X पर पोस्ट, जानिए
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे को लेकर किया X पर पोस्ट, जानिए


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में हुए भगदड़ हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट X कर कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में यह भी बताया कि इस हादसे के सिलसिले में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की है और वह राज्य सरकार के संपर्क में हैं, ताकि पीड़ितों की सहायता और राहत कार्य तेज़ी से जारी रखा जा सके। ।

यह हादसा महाकुंभ मेले के दौरान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। प्रशासन ने राहत कार्यों को तेजी से पूरा किया है और घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp