रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
**लखनऊ, 4 जनवरी 2025:** होटल मैरियट, लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक एवं प्रेस वार्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा, मीडिया की स्वतंत्रता, और कामकाजी पत्रकारों को उत्पीड़न व हिंसा से बचाने के मुद्दों पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महासंघ पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके लिए बेहतर कार्य वातावरण तैयार करने हेतु सतत प्रयासरत है। उन्होंने हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों के लिए विशेष सुरक्षा उपायों पर जोर दिया।
महासंघ ने डिजिटल और पारंपरिक पत्रकारिता के बीच तालमेल बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। साथ ही, पत्रकारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।
बैठक के दौरान शेखर कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और धनंजय त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव मेसम जैदी, महिला विंग अध्यक्ष कल्पना रस्तोगी, नेशनल आवाज चैनल के संपादक पवन शर्मा सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।
महासंघ ने निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने और पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
