रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

समाधान दिवस में 104 शिकायत दर्ज, 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
समाधान दिवस में सोते व रील देखते नजर आए मवई व पटरंगा के उपनिरीक्षक
04/01/2025 रुदौली अयोध्या – तहसील रुदौली सभागार में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम प्रवीण यादव ने की।
समाधान दिवस में भाकियू नेता यूनियन मो अफजल ने बिना नोटिस चार हजार रुपए के बकाए पर विद्युत कनेक्शन काटे जाने को लेकर हंगामा कर दिया।एसडीएम से कहा कि
सरकार के शासनादेश में पाच हजार रुपए के ऊपर के बकाए पर कनेक्शन काटने का प्रावधान है।जबकि शहर में विना सूचना नोटिस के चार हजार के बकाए पर कनेक्शन काट दिया जा रहा।एसडीएम ने उपखंड अधिकारी विद्युत से जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। रुदौली विकास मोर्चा के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने रुदौली अमानीगंज मार्ग के निर्माण में अनियमित बरते जाने की शिकायत की।ग्राम ममरेजनगर के राज कुमार मौर्य ने गांव के आवारा पशुओं को पकड़वाने के लिए दिया।समाधान दिवस में 104 शिकायत आई।जिनमें
मौके पर 9 शिकायत का निस्तारण के किया गया।इस मौके पर नायब स्नेहिल वर्मा,खंड विकास अधिकारी मवई भावना यादव, सी डी पी ओ रेनू यादव, मवई सत्य प्रकाश पांडे, उप खंड अधिकारी विद्युत रुदौली राजेश कुमार माथुर,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुदौली सुरेश मौर्य,कोतवाल रुदौली संजय मौर्य आदि मौजूद रहे।
समाधान दिवस में सोते व वीडियो कॉलिंग बात करते नजर आए
रूदौली तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान के दौरान पटरंगा थाना से आए उप निरीक्षक राजकुमार यादव सोते नजर आए जबकि थाना मवई से आए उप निरीक्षक शिव सिंह मोबाइल में रील देखते कमरे में कैद हुए। जब सम्बंध मे एसडीएम रूदौली प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि समाधान दिवस के दौरान यदि ऐसा हुआ है तो यह बहुत गलत है ऐसे लोगों पर विभागीय कार्यवाही के लिए पत्र भेजा जायेगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel