Breaking News
Home / BREAKING NEWS / जानिए कहा 90351 रुपए पर खोली गई मां अम्बे की नेत्र पट, पट खोलने के लिए उत्साहित दिखे भक्तजन,जयकारों से गूंजा पंडाल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जानिए कहा 90351 रुपए पर खोली गई मां अम्बे की नेत्र पट, पट खोलने के लिए उत्साहित दिखे भक्तजन,जयकारों से गूंजा पंडाल

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

जिला बहराइच के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के चंदेला कला गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का देर रात पट खोलने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शाम 8 बजे से शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के समस्त भक्तजन मौजूद हुए।

मां अम्बे की नेत्र की पट्टी खोलने की प्रक्रिया शुरू होते ही लोग उत्साहित हो गए। मां अम्बे की नेत्र की पट खोलने के लिए भक्तजन एक दूसरे पर बोली लगाने लगे। पंडित अमित मिश्रा के मंत्र उच्चारण के साथ ढोल नगाड़े के बीच माता रानी का पट खोला गया।

पट खोलने के साथ ही भक्तों ने माता रानी का जयकारा लगाकर स्वागत किया। चंदेला कला गांव निवासी श्री नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने मां अम्बे की नेत्र की पट 38 हजार रूपये पर खोल दी, 51 सो रुपए पर बाती गिरी ने गणेश भगवान की पट खोली। 14151 रुपए पर मां लक्ष्मी जी की पट हनुमान प्रसाद गुप्ता, व 10700 रुपए पर कालिका प्रसाद शर्मा ने कार्तिके भगवान की पट खोल दिया। गांव निवासी अशोक कुमार गिरी ने सरस्वती मां की नेत्र की पट 22 हजार रुपए से खोल दी।

वहीं कोषाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा पर जो भी भक्त सच्चे मन से स्थापित माता रानी से मनोकामना करते हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण माता रानी करती हैं. माता रानी का प्रतिमा यहां पर हर साल स्थापित की जाती है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp