बहराइच की प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट को लखनऊ में फ़िल्मी सितारों के हाथों से न सिर्फ सम्मनित किया बल्कि उन्हें अवार्ड से भी नवाजा गया।
ज्ञात हो कि लखनऊ के होटल ईरोज़ में आर जी फ़िल्म प्रोडक्शन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बालीवुड की आइकोनिक फ़िल्म स्टार मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा बहराइच की मेकअप आर्टिस्ट श्रीमती दीप शिखा पाण्डेय को आउट स्टैंडिंग मेकअप आर्टिस्ट आफ दि ईयर के एवार्ड से सम्मानित किया गया।
इतना ही नहीं श्रीमती पाण्डेय को इससे पूर्व भी अमीशा पटेल, परिधि शर्मा व हैलीशाह द्वारा इस क्षेत्र के शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
इस कार्यक्रम की भव्यता का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते है कि कार्यक्रम में पूरे भारत से लोंगों ने हिस्सा लिया। आई एस मेकअप आर्टिस्ट की फाउंडर ने बताया कि यह अवसर उनके लिए गौरवांवित करने वाला है। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया।
श्रीमती पाण्डेय की इस कामयाबी से बहराइच के लोग काफी खुश है और उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
