रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव

बहराइच 05 सितम्बर। तहसील महसी अन्तर्गत हिंसक वन्यजीव (भेड़िया) के हमलों से प्रभावित क्षेत्रों में मानव वन्यजीव संघर्ष निवारण के दृष्टिगत जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर असुरक्षित एवं संवेदनशील दरवाज़ाविहीन घरों में दरवाज़े लगवाये जाने का कार्य प्रगति पर है। ग्रामवासियों की सुरक्षा के दृष्टिगत कोलैला, सिसैया चुरामणि, सिकन्दरपुर, नकवा सहित अन्य ग्रामों में दरवाज़ाविहीन घरों में दरवाज़े लगवाये जा रहे हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel