रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव
जिले के अनोको स्थान पर तिरंगा फहरा कर झंडा को सम्मान दिया गया और राष्ट्रगान को गाया गया। जिले के तहसील नानपारा क्षेत्र के अनेकों विद्यालय, कार्यालय, निजी संस्थानों, सरकारी संस्थानों आदि जगह स्वतन्त्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। श्री शंकर इंटर कालेज नानपारा, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित अनेकों विद्यालय में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ड्रीम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नई बस्ती कौआ भारी नानपारा में पांच सौ मीटर रैली का आयोजन किया गया जिसमें नवजीवन हॉस्पिटल नानपारा के संस्थापक डॉ आर. आर निषाद की अगुआई में जोरदार रैली हुई साथ ही साथ डॉ निषाद ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को पुरस्कार का वितरण किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
