15 अगस्त 2024
आशीष सिंह

दरियाबाद,बाराबंकी।78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद बाराबंकी के विकासखंड दरियाबाद अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मंगरौड़ा में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत पर शानदार प्रस्तुति की गई। प्रधानाध्यापक रामदास ने अपने संबोधन में भारत की आजादी के विषय पर प्रकाश डाला और उन्होंने भारत के रणबांकुरो को नमन करते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदास, सहायक अध्यापक में कृष्णा नंद वर्मा, सौरभ यादव गायत्री देवी सहित अन्य विद्यालय स्टॉफ और बच्चे मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
