Home/World/प्रमुख खबरें/पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में निरीक्षक/ उपनिरीक्षक विवेचकों का अर्दली कक्ष का निरिक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में निरीक्षक/ उपनिरीक्षक विवेचकों का अर्दली कक्ष का निरिक्षण
आज दिनांक 07.12.2019 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में निरीक्षक/ उपनिरीक्षक विवेचकों का अर्दली कक्ष का निरिक्षण किया गया । श्रीमान जी के द्वारा सभी विवेचकों की लम्बित विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति की जाँच की गयी तथा विवेचनाओं के समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये |
श्रीमान जी के द्वारा साक्ष्य संकलन में पूर्ण ईमानदारी का ध्यान रखते हुये विवेचना करने का निर्देश दिया गया | विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी गयी | अर्दली रूम में विवेचकों के अलावा पुलिस अधीक्षक डॉ0 गौरव ग्रोवर व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।