Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / गोण्डा / जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर ग्राम स्वराज अभियान की विस्तृत रुपरेखा तैयार की गयी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर ग्राम स्वराज अभियान की विस्तृत रुपरेखा तैयार की गयी

गोण्डा। मैहनौन क्षेत्र के विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी के नेतृत्व में ग्राम स्वराज्य अभियान को लेकर शुक्रवार को बैठक की गई। जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर ग्राम स्वराज अभियान की विस्तृत रुपरेखा तैयार की गयी। विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने बताया की सागंठनिक दृष्टि से मैहनौन बिधानसभा मे छः मण्डल मुजेहना, बहलोलपुर मेहनौन, इटियाथोक व खरगुपुर है। कुल 450 बूथ है। ग्राम स्वराज अभियान एक दिसम्बर से 31 जनवरी तक है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनो को साकार करने के लिये भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीडा उठाया है। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम मे सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों को लगाया गया है। तथा सभी पदाधिकारियों को एक -एक ग्राम पंचायत भी आवटिंत कर सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

आठ दिन का प्रवास में दो दिन का रात्रि विश्राम भी करना होगा। भाजपा सरकार की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना धरातल पर लोगो को मिल रही है या नही। उसी का भौतिक सत्यापन किया जायेगा।प्रवास कार्यक्रम के पश्चात ग्राम स्तर से ली गयी सूचनाओं के आधार पर पार्टी निर्णय लेगी। शिकायत जिस स्तर पर होगी उसी स्तर पर निपटाया जायेगा। विधायक विनय कुमार द्रिवेदी मुन्ना भैया ने बताया वह तथा सासंद कीर्ति बर्धन सिंह राजा भैया शामिल रहेंगे। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश शुक्ला, मनीष सिंह, चीकू तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, मनोज तिवारी,शुभम अवस्थी, राजन मिश्रा व अन्य रहे।

सुनील तिवारी के साथ अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp