बहराइच विकासखंड बलहा ग्राम पंचायत गायघाट के नया पुरवा में बीच सड़क पर थोड़ी सी बारिश से ही जलजमाव हो रहा है लोगों को आने जाने में बहुत बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहां के लोगों का कहना है कि हम लोगों ने इसकी शिकायत बहुत कर चुके हैं लेकिन इस पर कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं ध्यान दे रहे हैं स्कूली बच्चों को भी आने जाने में काफी दिक्कतें आती हैं लोगों के घर के अंदर का भी पानी बीच सड़क पर आकर ठहरता है जिसके कारण काफी गंदगी भी इकट्ठा होती है जिसके कारण सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को फेल करती नजर आ रही है