मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
अयोध्या – आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत “मेरी माटी, मेरा देश” एवं “हर घर तिरंगा अभियान” का सम्पूर्ण देश में उत्साही ढंग से आयोजित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज मवई ब्लाक में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ललित तिवारी व ग्राम पंचायत सचिव अंकुर यादव द्वारा मवई ब्लाक परिसर में अधिकारियों/कर्मचारियों व ग्रामीणों को अमृत काल के पंचप्रण 1. विकसित भारत का लक्ष्य 2. गुलामी के हर अंश से मुक्ति 3. अपनी विरासत पर गर्व 4. एकता और एकजुटता 5. नागरिको में कर्तव्य की भावना, की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर एडीओ पंचायत विजय पासवान, ग्राम सचिव अंकुर यादव, प्रधान खिताबुल निशा एवं प्रधान प्रतिनिधि अब्बास, मस्तान, प्रदीप, बीएमएम संजय, भारतीय किसान यूनियन के सदस्य एवं अन्य सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel