Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मेरी माटी , मेरा देश कार्यक्रम के तहत लोगों को दिलाई गई शपथ
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मेरी माटी , मेरा देश कार्यक्रम के तहत लोगों को दिलाई गई शपथ

आशीष सिंह

बाराबंकी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद बाराबंकी के विभिन्न सरकारी परिसरों में अमृत महोत्सव के सफल समापन एवम् मेरी माटी , मेरा देश कार्यक्रम एवम् हर घर तिरंगा के तहत लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई।
ग्राम पंचायत उधौली अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्सा प्रभारी डॉ विजय आनंद कनौजिया ने लोगों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सुशील कुमार अवस्थी, आशीष सिंह व अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे। वहीं विकासखंड बनीकोडर के ग्राम पंचायत अहमदपुर के प्राथमिक विद्यालय में मंडल अध्यक्ष भाजपा विवेक तिवारी व ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा सहित शिक्षकगण व बच्चों के साथ पंच प्रण की शपथ ली गई। इसके अलावा सचिव प्रमोद के अधिकार क्षेत्र ग्राम पंचायत छंदवल, भवनियापुर खेवली, लालपुर – राजपुर सहित अन्य में सरकारी शिक्षण संस्थान व पंचायत भवन में लोगों को शपथ दिलाई गई।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp