दिनेश कुमार सीएमडी न्यूज़
बस्ती जनपद के पैकोलिया पुलिस टीम द्वारा 35 वर्षीय गुमशुदा महिला निवासी पिकौरा चौधरी थाना पैकोलिया जनपद बस्ती को दिनांक 12 /07/2023 को सकुशल बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में दिनाँक- 02.07.2023 को थाना पैकोलिया पर लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था कि दिनाँक-02.07.2023 को सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं, जिस पर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती पर गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा महिला के तलाश का हर संभव प्रयास किया जा रहा था कि मुखबिर ख़ास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त गुमशुदा महिला अपनी बड़ी मां के घर पर है, जिस पर पैकोलिया पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया |
पैकोलिया पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया #basti pic.twitter.com/dOt5a8nJh8
— CMD NEWS (@cmdnewsindia) July 12, 2023
गुमशुदा महिला के परिजनों व आम जनमानस द्वारा थाना पैकोलिया को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel