सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
गोण्डा- समाज के पीड़ितों व शोषितों की आवाज़ को बुलंद कर शासन प्रशासन तक पहुंचाने व उन्हें सही दिशा प्रदान करने वाले युवा मंच मे दुर्गेश जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव के पद से नवाजा गया है। जिसे लेकर जायसवाल समाज मे भारी हर्ष व्याप्त है।
बताते चलें कि गोण्डा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अशोकपुर रौजा निवासी दुर्गेश जायसवाल बेहद ही नेक दिल इंसान हैं। समाज मे दबे कुचले लोगों की आवाज़ को ये हमेशा बुलंद करके उनकी मदद करते हैं। बता दें कि दुर्गेश जायसवाल के इन्ही कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें युवा मंच मे राष्ट्रीय महासचिव के पद से नवाज कर भारी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर दुर्गेश जायसवाल ने कहा कि युवाओं को एकजुट हो कर सामाजिक रूप से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश के भविष्य और उनको अपने हक अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है, उन्होंने मराष्ट्रीय अध्यक्ष आजतेश जायसवाल को हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर जायसवाल समाज जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल पवन जायसवाल किशोर जायसवाल तारकेश्वर जायसवाल नवीन जायसवाल सुनील तिवारी अनिल यादव अतुल यादव प्रदीप तिवारी बब्बू गोस्वामी राजू ओझा सन्तोष सिंह अनिल जायसवाल प्रधान अमित सिंह आदि लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel