सीएमडी न्यूज़ सुधीर बंसल ब्यूरो चीफ अयोध्या
अयोध्या अनिरुद्ध फाउंडेशन के तत्वाधान में विशाल शर्बत वितरण का आयोजन जेठ माह के तीसरे मंगलवार को किया जाएगा इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम संस्थापक अश्वनी पांडे व अध्यक्ष शिल्पी पाठक आशीष शुक्ला प्रशांत पांडे राम धीरज पाठक ऋतिक पाठक रविनंदन तिवारी संदीप यादव गीता पांडे आदि लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम के संस्थापक अश्वनी पांडे ने बताया कि जेठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में सहयोगी संस्था कुटुंब जागरण समाचार पत्र भी शामिल है कार्यक्रम स्थल रामबरन ट्रेडर्स रेवती गंज हैरिंग्टनगंज पर संपन्न होगा उन्होंने बताया कि हनुमान जी हमारे देवताओं में से 9 चिरंजीवी है उनमें हनुमान जी भी है हनुमान जी स्वयं सबसे बड़े भक्त हैं और अपने भक्तों को भी भगवान उनकी हर मनोकामना की पूर्ति करते है इसलिए सभी को प्रसाद अवश्य लेना चाहिए ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel