बृषकेतु वर्मा CMD NEWS
श्रावस्ती-ब्लाक गिलौला के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिटौरा रामसहाय के चौधरी मोहल्ला में लगभग 200 मीटर नाली 1 वर्ष से पूरी तरह से जर्जर है।इसमें पानी की निकासी पूर्ण रूप से बंद है नाली पूरी तरह से टूटी हुई है। संदीप कुमार, सर्वेश कुमार ,कुलदीप आदि ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत 01/07/22 को खंड विकास अधिकारी गिलौला को सौंपा गया था परन्तु अभी तक जिम्मेदारो द्वारा जन हित में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। और नाली जो की पूरी तरह से टूट चुकी है मरम्मत करने योग्य है। किसी जिम्मेदार द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel