Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बस्ती।।होलिका दहन सोमवार रात्रि में होगा. काशी की होली मंगलवार और सभी जगह बुधवार को धूम धाम से मनाया जाएगा – पं. गुरु प्रसाद पाण्डेय
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बस्ती।।होलिका दहन सोमवार रात्रि में होगा. काशी की होली मंगलवार और सभी जगह बुधवार को धूम धाम से मनाया जाएगा – पं. गुरु प्रसाद पाण्डेय

होलिका दहन सोमवार रात्रि में होगा.
काशी की होली मंगलवार और सभी जगह बुधवार को धूम धाम से मनाया जाएगा – पं. गुरु प्रसाद पाण्डेय

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय बस्ती

बस्ती ।। जनपद के पण्डित गुरु प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि श्री महावीर पंचांग अनुसार इस बार पूर्णिमा का मान 6 मार्च सोमवार को होगा एवं सोमवार को दिन 03:57 बजे के बाद पूर्णिमा तिथि आ जायेगी। और होलिका दहन पूर्णिमा तिथि की रात में भद्रा के पश्चात् किया जाता है इसलिये 6 मार्च सोमवार को भद्रा रात 12:23 बजे से लेकर रात 01:35 बजे के मध्य होलिका दहन का मुहूर्त्त बन रहा है। इसी समय के बीच ढुण्ढा राक्षसी का पूजन कर “ओं होलिकायै नमः” कहते हुए विधि-विधान से होलिका दहन किया जायेगा।
स्नान दान के लिये पूर्णिमा एवं काशी में रंग की होली प्रसिद्ध पर्व 7 मार्च मंगलवार को मनाया जायेगा। काशी की परम्परा के अनुसार होलिका दहन के बाद से ही रंग की होली प्रारम्भ हो जाती है।और अन्यत्र सभी जगह होली 8 मार्च दिन बुधवार को ही मनाया जाएगा ।

About Anuj Jaiswal

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक

बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य …

Leave a Reply