परेशान ग्रामीणों ने आवारा गोवंश को स्कूल में किया बंद सरकार की
बदायूं
जनपद के बिकास क्षेत्र म्याऊँ तहसील दातागंज थाना हजरत पुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चितरी का मामला है जहां पर आवारा गोवंश से परेशान ग्रामीणों ने सभी आवारा गोवंश को प्राइमरी स्कूल चितरी में बंद कर दिया है ग्रामीणों ने बताया कि अब सब्र का बांध टूट गया है सरकार किसानों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है क्योंकि रात भर खेत की रखवाली करने के बावजूद भी आवारा गोवंश सारी फसल बर्बाद कर देते हैं जिससे परेशान ग्रामीणों ने सभी गोवंश को प्राइमरी स्कूल चितरी में बंद कर दिया यह समस्या एक गांव की नहीं है हर जगह किसानों का यही हाल है लेकिन अब किसानों का सब्र का बांध टूट गया I
CMD News Newspaper & Live News Web Channel