राज कुमार पाण्डेय
सीएमडी न्यूज़ बस्ती
बस्ती सोनहा। प्रशासन के उदासीनता के चलते ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली सड़कों पर बेलगाम होकर मौत बनकर दौड़ रही है। जिले में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली धड़ल्ले चल रहे हैं हैं।
ओवरलोड वाहन से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद एआरटीओ और पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के चलते आए दिन हादसे हो रहे है हादसे में कुछ लोगो को अपनी जान गवानी पड़ती और कुछ लोग अपाहिज भी हो जाते हैं। इसके बावजूद ओवरलोड वाहन संचालकों की नकेल नहीं कसी जा रही है। इन ट्रालों से जिले भर के गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना लोड कर चीनी मिलों तक ढोया जाता है। इन ट्रालों में गन्ना इस कदर भरा होता है कि इसमें आगे और पीछे का कुछ भी नहीं दिखाई देता। लोगों का आरोप है कि प्रशासन ऐसे वाहन के ऊपर नहीं कर रही है कोई कार्यवाही जिससे संचालकों के हौसले बुलंद हैं। पूरा मामला बस्ती जनपद के सोनहा शिवा घाट मार्ग का है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel