सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार कक्ष में कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत तैयारी कर रहे 108 छात्र/ छात्राओं को मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र के द्वारा टैबलेट वितरित किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी छात्र/छत्राओं को अपने सम्बोधन में तैयारी करने का अच्छा सुझाव देते हुए कहा कि सभी छात्र/छत्रायें यह विशेष ध्यान दें कि आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम बहुत ही अच्छे से मनाया जाय तथा यह विशेष ध्यान रखा जाय कि हर घर तिरंगा का कार्यक्रम सम्मान पूर्वक मनाया जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी,तथा छात्र/छत्राओं सहित विभाग से संबंधित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दिनांक: 8 अगस्त, 2022
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
